hamarivani badge

a href="http://www.hamarivani.com/update_my_blogg.php?blgid=4653" target="_blank">www.hamarivani.com

Thursday, 17 June 2021

पथभ्रष्ट

सुनी सुनाई, जो बात सुनकर,
बड़े ये आलिम बने हुए हैं!
ये जानते हैं तो क्या जानते हैं?
ये बस चुराकर कहीं से कुछ भी,
या सुन-सुनाकर कहीं से कुछ भी,
ज़माने में पीटते ढिंढोरा,
बिना ज़मीं के खड़े हुए हैं!
न इनके पैरों के नीचे कुछ है,
न इनके होश-ओ-हवास कायम!
ये झूठ को मानकर सच यहाँ पर,
उठाए परचम भटक रहे हैं,
कहाँ पे जाना ये चाहते हैं?
कहाँ पहुँचकर ये दम भरेंगे!
-अंशुल।