hamarivani badge

a href="http://www.hamarivani.com/update_my_blogg.php?blgid=4653" target="_blank">www.hamarivani.com

Wednesday, 2 November 2016

इंतज़ार...

मेरे सवाल कब से इंतज़ार कर रहे हैं,
तुम्हारे जवाब का।
कब टूटेगी तुम्हारी चुप्पी??
ख़ामोशी की घनी मेघावली से,
कब छिटकेगी तुम्हारी मुस्कान?
ख़ैर,
सवाल कितने भी क्यों न हों,
मैं प्रतिबद्ध, प्रतीक्षारत खड़ा हूँ।
इस उम्मीद में कि,
लहरें तोड़ मर्यादाओं की बेड़ियाँ,
कभी तो आ मिलेंगी साहिल से।

-अंशुल।

No comments:

Post a Comment