मुझे तुम सी ही लगती हैं,
ये बारिश की बेबाक बूँदें।
पारदर्शी शीशे की तरह,
शीतल, तृप्तिदायक।
जो भिगो देती हैं मुझे, तुम्हारी तरह।
पारदर्शी शीशे की तरह,
शीतल, तृप्तिदायक।
जो भिगो देती हैं मुझे, तुम्हारी तरह।
हाँ, मुझे तुम सी ही लगती है,
ये सुबह की भीनी भीनी रौशनी,
बादलों की हथेलियों से छिटक रही ये धूप।
जैसे सहलाती है मेरे चेहरे को, तुम्हारी तरह।
ये सुबह की भीनी भीनी रौशनी,
बादलों की हथेलियों से छिटक रही ये धूप।
जैसे सहलाती है मेरे चेहरे को, तुम्हारी तरह।
हाँ, मुझे तुम सी ही लगती है,
साँझ की ये ठंडी बयार,
जो घूमती है मेरे इर्दगिर्द, और
साँझ की ये ठंडी बयार,
जो घूमती है मेरे इर्दगिर्द, और
तेज़ी से कुछ कह जाती है मुझसे,
तुम्हारी तरह।
तुम्हारी तरह।
हाँ, मुझे तुम सी ही लगती है,
ये रात की खामोशी।
मानो वह चुपचाप मेरे काँधे पर सर रखकर सो गई हो,
तुम्हारी तरह।
ये रात की खामोशी।
मानो वह चुपचाप मेरे काँधे पर सर रखकर सो गई हो,
तुम्हारी तरह।
-अंशुल तिवारी
So romantic
ReplyDelete