hamarivani badge

a href="http://www.hamarivani.com/update_my_blogg.php?blgid=4653" target="_blank">www.hamarivani.com

Sunday, 23 October 2016

मैं कौन हूँ???

बस समय की हूँ कथा,
या, जय-पराजय की व्यथा।
या, कि उसका आकलन,
जो था कभी, और जो न था।

मध्य प्राप्त-अप्राप्त के,
निस्त्राण-सा जो है खड़ा।
भूल कर निज की निधि,
वन-वन फिरा, वन-वन चला।

स्वांग रचकर नित नए,
मद में सदा डूबा हुआ।
स्वयं को इस भाँति से बस,
छल रहा 'मैं कौन हूँ'???

-अंशुल तिवारी

1 comment: